खरगोन। जिले के भीकनगांव के साईखेड़ी में युवक की दुकान पर अवैध फटाकों ओर अवैध शराब की दबिश देने पहुची थी पुलिस। अचेत अवस्था मे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव पहुचे थे पुलिस कर्मी डॉक्टर ने करा मर्त घोषित। आकोषित ग्रामीणों ने खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर दिया धरना एडिशनल एसपी मोके पर मौजूद। भीकनगांव थाना प्रभारी सहित चार को करा लाइन अटेच।
दीपोत्सव को लेकर भीकनगांव थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा नगर व आसपास के छेत्र में फटाका दुकानों व गोडाउन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 बजे भीकनगांव से 5 किलोमीटर दूर ग्राम साइखेड़ी में सतीस कोलते की फटाका दुकान का भी पुलिस विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण करा गया जिसके बाद अचेत अवस्था मे युवक को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीकनगांव लेकर पहुचे जहा डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया जिसके बाद आकोषित परिजनों द्वारा शव को पुलिस थाने के बाहर ला कर रख दिया। खण्डवा बड़ोदा राजमार्ग पर धरना दिया गया जिसके बाद आकोषित ग्रामीण ने थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर,नरेन्द्र कुशवाह,अनिल कुशवाह, व ईश्वर को तत्काल सस्पेंड को लेकर थाने का घेराव करा जिसके बाद भीकनगांव थाने पर एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल, तहसीलदार रविंद्र चौहान, एसडीओपी राकेश आर्य ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईस देकर 4 घण्टे तक रोक कर रखा जिला मुख्यालय से डीएसपी, एडिशनल एसपी मनोहर बारिया ने परिजनों से मुलाकात कर चर्चा की जिसके बाद एडिशनल एसपी ने परिजनों को आस्वाशन दिया है कि अभी हमने थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, नरेन्द्र कुशवाह, अनिल कुशवाह, व ईश्वर को भीकनगांव प्रभाव से हटा कर खरगोन लाइन अटेच कर दिया गया है बाकी की आगे की जांच कर कार्यवाही की जाएंगी इसके बाद परिजनों द्वारा खंडवा खरगोन राजमार्ग पर से हट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लेजाया गया।