भोपाल। मध्य प्रदेश में उत्साह के साथ दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में दीपावली मनाएंगे। वे उज्जैन में सेवा भारती आश्रम भी जाएंगे। स्थानीय बाजार जाकर खरीददारी भी करेंगे। साथ ही आम लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भी देंगे। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में त्योहार मनाएंगे।
सीएम के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन आज 10 बजे से 12ः30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन करेंगे। इसके बाद 12ः20 बजे आनंद धाम शिवाजी नगर पहुंचेंगे। जहां दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन करेंगे। वहीं शाम 5ः30 बजे उज्जैन के कुष्ठ धाम पहुंचेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश दीपोत्सव से जगमग होगा। प्रदेश के हर घर में मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना होगी।