भोपाल। मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों और वन क्षेत्रों में पदस्थ 46 अधिकारी-कर्मचारियों का वन विभाग सम्मान करेगा। 6 नवंबर को वन भवन (वन मुख्यालय) तुलसी नगर भोपाल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख मध्यप्रदेश कमेन्डेशन डिस्क और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-प्प्) कमलिका मोहंता ने बताया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की ओर से कमेंडेशन डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र दिए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। वर्ष में एक बार यह पुरस्कार कार्यपालिक अधिकारियों, कर्मचारियों- वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल, वनपाल और वनरक्षक को दिए जाने का प्रावधान है।