BREAKING NEWS
NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2024, 12:12 pm
KHABAR : गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित आयोजन जिले की प्रमुख गौशाला में आयोजित किया जाना है जिसके तहत आज 1 नवम्बर 2024 को श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा मे श्री गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की पूजा का आयोजन कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर नेहा मीना के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोबर से बने श्री गोवर्धन जी की कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती कर की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह वर्ष गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा जिससे आमजन को गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया जा सके, इसी तारतम्य में आज गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सांस्कृतिक महत्व के साथ गाय के आर्थिक महत्व को भी समझाया जा सके साथ ही गौमय और पंचगव्य के दैनिक जीवन में महत्व को समझाया गया।

कलेक्टर नेहा मीना ने गाय के वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा कि गाय का आयुर्वेद के साथ साथ जैविक कृषि में महत्वपूर्ण योगदान हैं, साथ ही वैदिक काल से चली आ रही गौसेवा और गायों को दान करने की परम्परा व्यक्ति में समाज कल्याण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के विकास को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री द्वारा गौसेवकों मोहन निनामा, सागर,  संतोष, भूरीबाई, दलसिंह भगत, उत्तम जैन अभिभाषक को शॉल श्रीफल देकर गौसेवा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा गौ पूजन कर गौ सेवा हेतु 165 गायों को गुड़ और घास का भोग लगाया गया और गौ शाला का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सत्यनारायण दर्राे, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. विल्सन डावर, जनप्रतिनिधिगण , जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, सरपंच भूरा डाबरा पंचायत धनसिंह कटारा, सरपंच माछलिया  पंचायत दिनेश वास्केल, सामाजिक कार्यकर्ता पानसिंह राठोड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अमला, गौसेवक, बड़ी संख्या में महिला एवं आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE