मंदसौर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जिले में गरीब बस्तियों में बच्चों को पटाखा वितरण, मिठाई वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश गान के साथ किया गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात गजल गायन, गीत गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई। शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अदिती गर्ग, डीएफओ संजय रायखेरे, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एएसपी गौतम सिंह सोलंकी, मंदसौर एसडीम शाक्य सहित बड़ी संख्या में दर्शक, पत्रकार मौजूद थे।