शाजापुर। उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में 76 वां एनसीसी दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.विवेक दुबे,बीआरसी योगेश भावसार केके अवस्थी व गोपाल कृष्ण शर्मा,प्राचार्य डॉ.बी.आर अंबेडकर सीएम राइज विद्यालय गुलाना ने एनसीसी परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व स्वागत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दुबे के जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामना प्रेषित की। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट द्वारा देशभक्ति की भावनाओं से पूर्ण शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे कैडेटो ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एकता पर आधारित एक लघु नाटिका छात्राए साधना प्रजापति, साक्षी राजपूत, विद्या गिरी एवं ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई। ग्रुप डांस कैडेट लोकेंद्र बारोड,अर्पित देलवार एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र एकता और अनुशासन से जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। श्राष्ट्रहित हेतु विद्यार्थी धेयवाक्य अनेकता में एकता यही राष्ट्र की विशेषता है। इसी का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की रक्षा व सुरक्षा करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसी योगेश भावसार ने कहा कि एनसीसी कैडेट का एक कार्य समाज की सहायता करना भी है जिसके अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा साक्षरता मिशन हेतु एक सर्वे कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें एनसीसी कैडेट असाक्षरों को चिन्हित करनें में सहयोग प्रदान करेंगे।
पूर्व एनसीसी अधिकारी जीके शर्मा ने कहा की श्अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है।श् यही हमें एनसीसी से सीखना है। शासकीय उमावि सतगांव के प्राचार्य केके अवस्थी ने श्जय जवान- जय किसानश् नारे को प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रकृति भी अनुशासन से चलती हैं छात्र सैनिकों को सफल होने के लिए अनुशासन की महती आवश्यकता है।
पुरस्कार वितरण समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में सही लक्ष्य का निर्धारण कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। एनसीसी में उत्कृष्ट कर कार्य करने वाले कैडेटो में सार्जेंट मनोज डाबी, कॉरपोरल शुभम बुआल, सार्जेंट उर्मिला गुर्जर किरण बालोदिया, एवं अनिसुद्दीन कुरैशी को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार एनसीसी अधिकारी डॉ.माखनलाल धानुक ने माना। इस अवसर पर सहायक संचालक पुष्पेंद्र सिंह सस्त्रियां, सांख्यिकी अधिकारी विक्रम सिंह धाकड़,उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हेमंत यादव, देवप्रकाश श्रीवास्तव,कवि संतोष मतवाला, रेखा पुरोहित,अनवर अहमद शेख, ओम प्रकाश पाटीदार रविकांत त्रिपाठी, अशोक पाटीदार,गौरव व्यास,कु.श्वेता चौहान,ज्योति धाकड़,ज्योति रिणवा, साधना चौधरी, निदा खान, शीतल श्रीवास्तव दीपिका व्यास,आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।