भानपुरा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में ष्नशे से दूरी है जरूरी 2.0ष् अभियान के तहत भानपुरा में बुधवार को विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र दांगी के नेतृत्व में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
रैली का शुभारंभ थाना परिसर से डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रोहित रणावत, तहसीलदार मुकेश निगम तथा थाना प्रभारी रमेश चंद्र दांगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली थाना भानपुरा से प्रारंभ होकर नीमथूर दरवाजा, सदर बाजार, जगदीश मंदिर, रामपुरा गेट और नया बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ पहुंची। रैली में ष्नशे से दूरी है जरूरीष् और ष्नशा छोड़ो-जीवन जोड़ोष् जैसे संदेशों से लिखे पोस्टर एवं तख्तियां आकर्षण का केंद्र रहे।
रैली में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भानपुरा के लगभग 150 छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, शिक्षकों, पुलिस, नगर परिषद, राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में आमजन ने रैली का स्वागत करते हुए अभियान की सराहना की।
जय स्तंभ पर आयोजित समापन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर रोहित रणावत ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। वहीं थाना प्रभारी रमेश चंद्र दांगी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया।