BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 3:56 pm
KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र शुरू करने के कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, कलेक्‍टर गर्ग ने जिला चिकित्‍सालय का औचल निरीक्षण, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस परिसर में हाल में निर्मित किये गये मातृ एवं शिशु कल्‍याण संस्‍था का निरीक्षण करते हुए कलेक्‍टर ने ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम शिवलाल शाक्‍य, सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत आदि उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने डाक्‍टरो की बैठक व्‍यवस्‍था बेहतर करने तथा सुविधाओं का विस्‍तार करने, गनेडिवाल धर्मशाला के जीर्णाेध्‍दार के लिये भी निर्देशित किया। चिकित्‍यालय में दी जा रही सेवाओं के संबंध में सीधे मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने सेवाओं को संतोषप्रद बताया। एनसीडी शाखा के निरीक्षण के दौरान मरीजों के उपचार तथा दवाओं के रिकार्ड की बारिकी से जांच की। चिकित्‍सालय में स्‍चछता का भी जायजा लिया एवं आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। आदित्‍य भवन स्थित ओपीडी में कलेक्‍टर ने पहंचकर मरीजों के परीक्षण तथा उपचार का जायजा लिया, परिजनों से चर्चा की। 


कलेक्‍टर द्वारा ओपीडी कक्ष, अस्थि रोग, दंत रोग, फिजियोथैरेपी कक्ष, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार कक्ष, स्त्री रोग ओपीडी, बाल रोग चिकित्सा कक्ष, लेबर रूम तथा पीएनसी-एनआरसी वार्ड का विस्‍तरत निरीक्षण किया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की माताओं से उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी चर्चा कर उपचार एवं देखभाल की जानकारी ली।


कलेक्टर ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति (अटेंडेंस) की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए अलग एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE