BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 4:51 pm
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें भी हुई जारी, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत ग्राम पंचायत केसरपुरा (पंचायत समिति धमोतर) में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करते हुए पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान 9 लाभार्थियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हितग्राही को प्रथम किश्त, 12 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त एवं 8 हितग्राहियों को तृतीय किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके अलावा 15 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ प्रदान किया गया तथा 5 लाभार्थियों को विकसित भारत-जी रामजी योजना के अंतर्गत रोजगार से संबंधित लाभ उपलब्ध कराए गए। लाभार्थियों ने इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा एवं राजेश मीणा, पटवारी रामचंद्र मीणा, प्रशासक भंवरीबाई मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल तथा वरिष्ठ सहायक शांतिलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE