शाजापुर। चौकी दुपाड़ा एवं थाना लालघाटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर चार गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इनमें तीन गुमशुदा बालिकाएं तथा एक नाबालिग अपहृता शामिल है।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन एवं एसडीओपी अजय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार, थाना लालघाटी के गुम इंसान क्रमांक 03/2026, 33/2026 एवं 36/2026 की तीन गुमशुदा बालिकाओं तथा अपराध क्रमांक 143/2026 की एक नाबालिग अपहृत बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे (थाना प्रभारी लालघाटी) एवं उप निरीक्षक अंकित इटावदिया (चौकी प्रभारी दुपाड़ा) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच लगातार प्रयास कर चारों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
उल्लेखनीय है कि अपहरण के प्रकरण में नाबालिग बालिका को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उप निरीक्षक अंकित इटावदिया, प्रधान आरक्षक अशोक आस्के, आरक्षक घनश्याम सिंह रुहेला एवं आरक्षक संजय गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।