शहडोल। जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत आखेटपुर एवम आसपास के लगभग पांच गांव में हाथियों का उत्पाद 15 दिनों से जारी है जहां पर हाथियों द्वारा किसानों की फसलों एवं घरों का नुकसान किया गया विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही जिससे किसान परेशान हो कर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण तीन दिनों से ग्राम आखेटपुर में धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं लेकिन विभागीय अमला अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा , हमारे शहडोल संवाददाता ने मौके पर पहुंच कर मामले का कवरेज किया एवं लोगों से परेशानियों के बारे में जाना अब देखना है कि मामला सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।