BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 12:06 pm
KHABAR : जंगली सूअर खड़ी फसल को पहुंचा रहे नुकसान, अंबाड़ा में केला फसल के एक हजार पौधे किए नष्ट, रात में पटाखे फोड़ रहे किसान, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र के ग्राम अंबाड़ा में जंगली सूअर खेतों में घुसकर केला फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। करीब दो तीन दिन में जंगली सूअरों ने एक हजार से ज्यादा पौधे उखाड़ दिए। इससे किसान खासे परेशान हैं। जंगली सूअर से फसल को बचाने के लिए किसान कईं तरह के जतन कर रहे हैं। हालांकि उनका कोई प्रयास काम नहीं आ रहा है। खेतों में फसलों के नुकसान के साथ ही किसानों को हमले का डर भी बना हुआ है। ऐसे में मजदूर भी दहशत में हैं।


किसानों के अनुसार जंगली सूअर रात में खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें भगाने के लिए किसान, मजदूर रात में खेतों में पटाखे फोड़ रहे हैं। खेतों में कलर वाली चमकीली पन्नियां भी लगा रहे हैं, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हो रहा है। अंबाड़ा के किसान मधुकर पाटिल ने बताया खेत में तीन हजार पौधे लगाए थे इसमें से 1 हजार से ज्यादा पौधे जंगली सूअरों ने उखाड़ दिए। इससे खासा नुकसान हुआ है। हमले के डर से किसान रात में खेत में नहीं रूकते।


किसानों ने बताया कि खेतों में केले के अलावा गन्ना, मक्का, ज्वार आदि फसलें भी लगी है। जंगली सूअर खेतों में घुसकर इन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह कईं बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नुकसान पर किसानों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने और जंगली सूअरों को पकड़ने की मांग की है। किसानो ंने बताया खेतों के आसपास नालों में जंगली सूअरों का जमावड़ा रहता है। रात में यहां से निकलकर खेत में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE