गरोठ। तहसील के ग्राम बोलिया में कई ऐसे हितग्राही है, जिनको अभी तक प्रधानमंत्री आवास या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिला। जो लोग सचिव व सहायक सचिव की जेब गरम कर देते हैं, उनको सब सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।सचिवों कि सैलरी उतनी नही जितनी उनके पास बडी बडी गाडिया है।
बोलिया मे कई गरीब वर्ग के लोगो के झोपडे अभी तक वेसे के वेसे ही खडे है। जो पात्र है उनको तो अभी सरकारी योजनाओ से वंचित रखा गया है। ओर जो अपात्र है। उन लोगो को पुरा पुरा लाभ मिल रहा है।कई ऐसे लोग है। जिनके घर मे दो दो प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है।ओर गरीब वर्ग के लोग तो बस ग्राम पंचायत व सरकारी दफ्तरो के चक्कर काट रहै है।
रोडीबाई पति कारुलाल प्रजापति ने बताया कि एक भी सरकारी योजना का लाभ नही मिला है।कई बार ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे मे बताया पर अभी तक प्रधानमंत्री आवास नही बनी है।कई बार आवेदन भी दिया गया है। जब से सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना चालु कि है। जब से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहा हु। किसी ने अभी तक ध्यान नही दिया है।ग्राम पंचायत फालतु कामो पर ज्यादा ध्यान दे रही है।ग्राम पंचायत सहायक सचिव ने कई बारे पेसे भी मांगे । पेसे दोगे तो प्रधानमंत्री आवास आ जायेगी। मेने पैसे नही दिये तो अभी तक मुझे कोई लाभ नही मिला।