BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 2:06 pm
BIG REPORT : धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा, यात्रा में शामिल होने खजुराहो पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डब्ल्यूडब्ल्यूई चौंपियन दी ग्रेट खली पहले ही पहुंच चुके, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष विमान से भोपाल से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। वे पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में शामिल होंगे। मंत्री विजयवर्गीय खजुराहो एयरपोर्ट से कार द्वारा रवाना हुए। सनातन हिन्दू एकता यात्रा इस समय एमपी यूपी बॉर्डर के पास है। कुछ समय में यात्रा उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर पहुंचेगी। नौ दिन तक चलने वाली यात्रा का समापन रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में होगा। डब्ल्यूडब्ल्यूई चौंपियन रेस्टलर दी ग्रेट खली पहले ही यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है।


बता दें कि सनातन हिंदू एकता को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा छतरपुर बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा में रोजाना सैकड़ों लोग स्व-स्फूर्त जुड़ रहे है। उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ पूरे रास्ते भर उमड़ रही है। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस के जवान उन्हें घेरे हुए चलते है। यात्रा में सिर्फ केसरिया रंग का ध्वज लहरा रहा है। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा में बीजेनी के बडे़ नेता, मंत्री और विधाक शामिल हो चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE