छतरपुर। खाद लेने लाइन में खड़ी महिला से चार युवकों ने अभद्रता करते हुए बेल्ट से पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चारों लड़के महिला से अभद्रता करते हुए और बेल्ट लहराते हुए भी दिख रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस भी पहुंची लेकिन उसके पहले भी चारों युवक फरार हो गए। बता दें कि सोमवार सुबह सटई रोड गल्ला मंडी में खाद लेने के लिए महिला-पुरुष के साथ स्कूली बच्चे लाइन में लगे हुए थे। सुबह 10 गोदाम खुला तो महिला-पुरुषों में भगदड़ मच गई। केंद्र पर खाद का गोदाम खुलते ही महिलाएं 200 मीटर क्षेत्र में दौड़ लगाती हुई दिखाई दीं।
दौड़ लगाने और मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे और एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार संदीप तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने लाइन में लगे लोगों को समझाया और शांत रहने के लिए कहा।