BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 3:00 pm
KHABAR : हम होंगे कामयाब अभियान की शुरुआत, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए ​​बसों में लगेंगे पैनिक बटन, ड्राइवर-कंडक्टर का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सोमवार से ष्हम होंगे कामयाबष् अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक वाहनों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे, ताकि महिलाओं और बच्चों को यात्रा करते समय सुरक्षा मिले। साथ ही इन वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अपराधिक प्रवृत्ति के नहीं हैं।


जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी स्कूल वाहनों के चालकों का भी चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक महिला शौचालयों की स्थिति में सुधार किया जाएगा और उन्हें क्रियाशील बनाया जाएगा।


हेल्पलाइन नंबरों का होगा प्रचार-प्रसार
अभियान के दौरान उन स्थानों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां महिलाओं के प्रति अपराध अधिक होते हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न एप्स और हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि महिलाएं इनका उपयोग कर सकें।


घरेलू पीड़ित महिलाओं के लिए अभियान
हम होंगे कामयाब अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी कौशल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग और अन्य ऐसे विभागों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा, जहां महिला और बच्चों की संख्या अधिक होती है। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में शिविर आयोजित कर महिला और बच्चियों को निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों और परिवहन साधनों में महिला हेल्पलाइन नंबरों और जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE