BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 4:05 pm
BIG NEWS : फिल्म अभिनेता संजय दत्त पहुंचे खजुराहो, पं धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा में होंगे शामिल, बोले- बाबा जी के प्यार की वजह से आया, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने फिल्म अभिनेता संजय दत्त खजुराहो पहुंचे। स्पेशल चार्टर प्लेन से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे संजय दत्त पदयात्रा में शामिल होने कार द्वारा मऊरानीपुर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि बाबा बागेश्वर धाम के प्यार की वजह से यहां आया हूं। इससे पहले भी संजय दत्त बागेश्वर धाम में पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलने आ चुके हैं। संजय दत्त के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, द ग्रेट खली पहले ही यात्रा में शामिल होने के लिए आ चुके हैं।


बता दें कि सनातन हिंदू एकता को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा छतरपुर बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा में रोजाना सैकड़ों लोग स्व-स्फूर्त जुड़ रहे है। उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ पूरे रास्ते भर उमड़ रही है। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस के जवान उन्हें घेरे हुए चलते है। यात्रा में सिर्फ केसरिया रंग का ध्वज लहरा रहा है। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा में बीजेपी-कांग्रेस के बडे़ नेता, मंत्री और विधाक शामिल हो रहे हैं। आज फिल्म अभिनेता संजय दत्त, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, द ग्रेट खली शामिल होंने पहुंचे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE