अशोकनगर। जिले के मुंगावली ब्लॉक में खाद की काफी कमी देखने को मिल रही है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह रात भर जागने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली जिससे किसानों ने स्टेशन रोड पर चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम के बाद दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कटारे लग गई इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच इसमें थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे जहां पर अधिकारियों ने किसानों को समझाइए देकर चक्का जाम खुलवाया।
तो वही इस दौरान किसानों ने खाद की हो रही कालाबाजारी के भी आरोप लगाए और कहा कि हम रात रात भर जाग रहे हैं हमें एक बोरी खाद नहीं मिल रही और कई लोग ट्रॉली भर भर कर ले जा रहे हैं।