BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 4:36 pm
KHABAR : खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में बीते कुछ महीनों से खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। एक बार फिर एक ऐसी ही तस्वीर एमपी के टीकमगढ़ से सामने आई है। जहां एक महीने से विपणन केंद्र और सोसाइटियों के चक्कर काटने के बाद भी आज जब डीएपी खाद नहीं मिला तो नाराज किसानों ने नगर परिषद पलेरा में मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।


एक महीने से सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बाद भी जब आज किसानों को खाद नहीं मिली तो उन्होंने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज किसानों ने नगर परिषद पलेरा में मुख्य सड़क पर चक्करजाम लगा दिया। किसानों के प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।


किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, सुबह से लेकर शाम तक लाइन में खड़े रहने ने बाद भी खाद नहीं मिल रही है। किसानों ने बताया कि, प्राइवेट दुकानदार 2 हजार रुपए में डीएपी खाद बेच रहे हैं। वहीं सरकारी गोदाम खाली है, और ब्लैक में खाद बेचने वालों के पास पर्याप्त मात्रा में डीएपी का स्टॉक है। मामले में किसानों ने अधिकारियों और दुकानदारों से मिली भगत का आरोप लगाया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE