भोपाल। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सोयाबीन फसल में एमएसपी को लेकर सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। सिंघार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोयाबीन का 4892 प्रति क्विंटल भाव में एमएसपी सिर्फ दिखावा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में सोयाबीन की कुल पैदावार का 50 प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश में पैदा होता है। सोयाबीन बेचने के लिए 3.41 लाख किसानों ने अभी तक सरकारी संस्थाओं में पंजीकरण कराया हैं। लेकिन, किसानों को घोषित एमएसपी नहीं मिल रहा है। इस बात का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि अभी तक मात्र 9 प्रतिशत किसानों ने ही अपनी सोयाबीन की फसल सरकार को बेची है।
उन्होंने कहा कि बाजार में सोयाबीन की कीमत 3500 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल है। किसान बाजार में फसल बेचने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि किसी न किसी बहाने सरकारी संस्थाएं किसानों की फसल रिजेक्ट कर दे रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत हुआ अब किसानों ठगना सरकार बंद करे।