चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत दीपदान एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध गायक कलाकार पीयूषा- कैलाश के कार्यक्रम में अम्मा सुशीला सिंघानिया, जे.के. सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं सह प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार सहित जे.के. सीमेंट समूह के वरिष्ठ अधिकारी गण ने शिरकत की।