BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 7:27 pm
NEWS : डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 68 वें परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरे दिन मैच एवं आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के दशहरा मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मैच एवं आयोजन में  निंबाहेड़ा पुलिस थाना कोतवाली के एएसआई सूरज कुमार बेरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता बिहारीलाल सोलंकी ( पूर्व पार्षद प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद ने की।


विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंद्र बामनिया पूर्व पार्षद , जिला अध्यक्ष अखिल अनुसूचित जाति समन्वयक परिषद ,यु, एस, शर्मा समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष अंबेडकर क्लब निंबाहेड़ा शांतिलाल लाड़ना, पूर्व पार्षद ,सुरेश कुमार पँवार समाजसेवी बडोली माधव सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर नमन किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि सूरज कुमार बेरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए यदि कोई दोस्त भी नशा करता है तो उसे छोड़ देना चाहिए।


सोलंकी ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि समाज द्वारा प्रथम बार आयोजित खेल प्रतियोगिता की आयोजनों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए बताया कि खेलों से शारीरिक मानसिक सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। बामनिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि खेल को सदैव खेल की भावना से खेलते हुए खेलना चाहिए एवं नशा मुक्ति स्वयं के लिए एवं परिवार के खुशियाली लिए बहुत जरूरी है। अतिथियों द्वारा मैदान में जाकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साह बढ़ाया हर्षवर्धन किया।


प्रतियोगिता में कुल 16टीमो ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच नाथद्वारा वर्सेस उदयपुर,दूसरा समीफाइनल  गुलाबपुरा वर्सेस शॉहपूर,के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के अंपायर खुर्शीद अली खान, एहसान छीपा, विश्राम मीणा, अख्तर खान बी, सोहन मेघवाल, जगदीश समदानी, राजेश चौधरी, गोपाल धायल थे। विजेता टीम को21000/= उपविजेता टीम को1100/= हजार दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य समाज के बाल्मिकी समाज के किशन लोट, किशन लोटियाना, सुनील घावरी, व स्वागत उद्बबोधन, राजन घावरी, एवं आभार प्रदर्शन संपत राठौर ने किया।  संचालन एजाज अहमद, और खुर्शीद अहमद ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE