BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 7:29 pm
NEWS : भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छोटी सादड़ी में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि  महापरिनिर्वाण दिवस पर हार्दिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि का कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर सर्किल नीमच रोड पर आयोजित हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी पंचायत समिति पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की  आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर द्वीप प्रज्वलन किया।


मुख्य अतिथि मनोहर लाल आंजना ने इस अवसर पर उपस्थित जनों कहा कि बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर हमें उनके द्वारा प्रचारित मूल्यों को अपनाना चाहिए। हमें जातिवाद,छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ना चाहिए और एक समान और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए काम करना चाहिए। समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मार्तंड राव मराठा ने कहा कि बाबा साहब हमें उनके जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करना चाहिए। 


इस अवसर पर नेमीचंद चपलोत,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा,सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा, बसंतीलाल यादव,अमृत लाल यादव,छोटेलाल यादव,संजय राव मराठा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजू  शर्मा,अंबेडकर जन्म क्रांति मंच जिलाध्यक्ष भरत कुमार खटीक पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव,सुरेश जटिया,अजय शर्मा, मनोहर आंजना,मोनू बन्ना,उप सरपंच शंकर लाल मीणा,देवीलाल मेघवाल,पूर्व सरपंच गोपाल गुर्जर, सत्यनारायण अहीर,प्रदीप आमेटा,शेखर शर्मा, राजेंद्र यादव बिट्टू,रघु जटिया,दिनेश दाहिमा,मदन सवारियां,कमलेश भील,नारायण सिंह मीणा,पंकज पुरबिया एवम् पार्षद प्रतिनिधि प्रेम तेली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE