चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी वर्ष अक्षय तृतीया पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले पंचम आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं गांधी नगर स्थित नवनिर्मित छात्रावास लोकार्पण कार्यक्रम का बहुरंगीय फोल्डर का विमोचन श्री कुमावत महिला जागृति मंच के महिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
श्री कुमावत महिला जागृति मंच सचिव निर्मला देवी सरवा ने बताया कि श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्तवाधान में आगामी वर्ष 30 अप्रैल 2025 , अक्षय तृतीया पर पंचम आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन और गांधीनगर स्थित नव निर्मित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास का लोकार्पण कार्यक्रम फोल्डर का विमोचन मंच की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा छात्रावास परिसर में किया गया। आयोजन को भव्यता प्रदान करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंच अध्यक्ष मधु धनेरिया, राजकुमारी खनारिया, तारा देवी मंडलिया,रूकमण चंगेरिया, दीपमाला मंडलिया, बसन्ती देवी बेरा सहित मंच की महिला पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित थी।