चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार गोयल के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पीएलवी नानालाल रेगर एवं दिलकुष खटीक संस्थापक हौसलों की उड़ान द्वारा जिला मुख्यालय स्थित एम.पी.पीजी कॉलेज में विधिक जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी नानालाल रेगर एवं दिलकुश खटीक ने बताया कि डॉ. भीमराव ने अपना सम्पूर्ण जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। इसी प्रकार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी पिछड़े लोगों,वृद्धजनों एवं महिलाओं को विधिक सहायता देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं ताकि समाज में पिछड़े लोगों,वृद्धजनों एवं महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से जनसामान्य को अवगत कराया तथा जनसामान्य को पिछड़े लोगों,वृद्धजनों एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने का आग्रह किया। साथ ही साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का भी प्रचार प्रसार भी किया गया।