देवास। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापोर दुर्गेश अग्रवाल,पुर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे भी लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा की आज हमारे देश के संविधान के निर्माता हमारे प्रेरणा स्रोत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस है इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला देवास अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा माल्यार्पण किया गया है निश्चित रूप से जिस प्रकार से संविधान के निर्माण के बाद इस देश की समस्त जनता को एक माला में पिरोने का काम किया। इस देश में संविधान के माध्यम से हमारा लोकतंत्र मजबूत हो इसके लिए काम किया और सभी समाजों को एक सुत्र में जोड़कर एक साथ चलने का मार्ग भी दिखाया है वो काम आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ओर सबके प्रयास के नारे के साथ हम बाबा साहब को याद करते हैं ओर उनके चरणों में नमन करते हैं। महापोर दुर्गेश अग्रवाल ने कहा की आजा बाबा साहब का महानिर्वाण दिवस हे उसी कडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है उनको पुष्पों के माध्यम से श्रद्धांजलि देते इस बात को दोहराया की बाबा साहब ने जो मार्ग हमे दिखाया था उस पर हम चले।वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा पंकज घारु ने बताया कि शोषित पीड़ित दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि है उसी पुण्यतिथि के अवसर पर आज उज्जैन रोड पर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।जहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।