BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : आज नर्मदापुरम में होगी छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, पांच देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, देखें सीएम डॉ. मोहन के बैक टू बैक कार्यक्रम का शेड्यूल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आज नर्मदापुरम में छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रही है। जिसमें पांच देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इस बार इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 4 हजार से ज्यादा उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। 3 हजार एमएसएमआई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक शामिल होंगे 


कई औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन और उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्क्लेव के दौरान कई औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन और उद्घाटन करेंगे। कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सीएम निवेशकों को भू आवंटन पत्र भी वितरित करेंगे। 10 से ज्यादा प्रमुख निवेशक अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति देंगे।


सीएम मोहन यादव का शेड्यूल
सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे  हेलीपेड पचमढ़ी से ग्राम मोहासा-बाबई पहुंचेंगे। विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क, मोहासा-बाबई में नवीन इकाइयों का भूमि पूजन एवं आशय पत्र आवंटन करेंगे। 11 बजे नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत दृ “निक्षय शिविर- का शुभारंभ करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 5रू30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE