BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 1:29 pm
KHABAR : 1 लाख 40 हजार बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, तीन विभाग मिलकर बना रहे; शनिवार और रविवार को लेगेगा शिविर, पढे खबर 

Share On:-

रीवा। शासन के आदेश के बाद रीवा में भी 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 70 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या डेढ़ लाख में केवल 10 हजार कम है। जिसमें बहुत से ऐसे भी बुजुर्ग हैं, जो चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। जिनके लिए घर जाकर नाम जोड़ने और ऑनलाइन प्रक्रिया से लाभ दिलाने की योजना बनाई जा रही है। ये शिविर शनिवार और रविवार को लगाए जाएंगे।


कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस बार 70 से अधिक आयु के लोगों पर फोकस किया जा रहा है। पूरे जिले में 1 लाख 40 हजार लोग इस आयु सीमा में आते हैं। शासन से आदेश के बाद हमारा उद्देश्य है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग आयुष्मान योजना की परिधि में आएं क्योंकि 70 की उम्र के बाद बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए तय किया गया है कि शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।


पात्र लोगों की सूची उपलब्ध करवाई गई
सभी पात्र लोगों की सूची सभी जनपदों में उपलब्ध करवाई गई है। लोग ग्राम पंचायत में जाकर भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें रूलर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट विभागों का सहयोग करेगा।


आयुष्मान योजना में नाम रजिस्टर्ड करने का काम बहुत ही आसानी से हो जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसके लिए उनकी डिटेल और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आसानी से ओटीपी मिल जाता है। जिसके माध्यम से बुजुर्ग या निशक्त जन आसानी से घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सीएचओ, एनम और जीआरएस घर जाकर बुजुर्ग व्यक्तियों के नाम आयुष्मान योजना में जोड़ने का काम करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE