रायसेन। जिला अस्पताल में शनिवार को सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। इसके साथ उन्होंने टीएमटी और ईको कार्डियोग्राफी मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विधायक बोले- अब मरीजों को कही भटकने की आवश्यकता नहीं
इस मौके पर विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब जिला अस्पताल में ही कई प्रकार की जांच निशुल्क की जा रही है, जिससे मरीजों को कही भी भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी भी अब जिला अस्पताल में ही है ऐसे में कभी कोई एक्सीडेंट केस आ जाता है तो उसकी एमएलसी भी यहीं पर हो जाएगी।
सीसीएचबी यूनिट का निरीक्षण किया
उन्होंने जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर और ठेकेदार निर्माण के विषय में जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निर्माण को पूरे करने की दिशा निर्देश दिए। बता दें कि, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट बनने से अब जिला अस्पताल में ही जन्मजात से बच्चों में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों का इलाज यहां मिल सकेगा।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, सीएचएमओ डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओड, भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।