BREAKING NEWS
NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 4:50 pm
REPORT : बलात्कार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, एट्रोसि‍टी एक्ट के विशेष न्यायाधीश  ने सुनाया फैसला, आरोपी पर लगाया अर्थदंड, पढ़े दिलीप सिंह सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्या‍याधीश (एट्रोसि‍टी एक्ट) अंजनी नंदन जोशी जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी ज्ञान सिंह कुशवाह पिता रामसिंह कुशवाह निवासी शाजापुर को भादवि की धारा 376  में 10 वर्ष का कारावास और 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 450 भादवि में 02 वर्ष का कारावास और 1000 रू अर्थदण्ड , धारा 506 भाग- 2 भादवि में 02 वर्ष का कारावास और 1000 रू अर्थदण्ड , धारा 3(1)(ू-पप) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में 02 वर्ष का कारावास और 1000 रू अर्थदण्डज, धारा 3(2)(अ) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में आजीवन कारावास और 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड की राशि 5000/- रू अपील अवधि पश्चात पीडिता को प्रदान कराने तथा प्रतिकर दिलाये जाने के संबंध में भी कार्यवाही हेतु आदेश दिया गया। 
विशेष लोक अभियोजक कमल गोयल, एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, घटना दिनांक 28/12/2018 को जब पीडिता अपने घर पर अकेली थी, बच्चे स्कूल गये थे एवं पीडिता का पति काम पर गया था। तभी आरोपी  पीडिता के घर के अंदर आ गया और दरवाजा बंद करके पीडिता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। थोडी देर बाद उसका पति आ गया तो आरोपी, पीडिता के पति को धक्का देकर भाग गया और जाते जाते पीडिता को बोला कि अगर तुने यह बात किसी को बतायी तो तुझे व तेरे पति को जान से खत्म कर दूंगा। घटना की रिपोर्ट पीडिता ने थाना कोतवाली शाजापुर पर दर्ज करायी।   
थाना कोतवाली शाजापुर के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया । प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी कमल सिंह गोयल, ए.डी.पी.ओ. शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE