नीमच। आज जिला चिकित्सालय नीमच में 100 दिवसीय टीवी नि-क्षय शिविर का विधिवत आरंभ सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटील, डॉ संगीता भारती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर मनीष यादव द्वारा नीमच जिले में 100 दिवसीय निक्षय शिविर की जानकारी दी गई। 100 दिवस के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला विशेष कर आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित 6 मापदंडों के आधार पर जानकारी जुटाएंगे और टीबी मरीजों को चिन्हित करेंगे, जिसमें पिछले 5 सालों में जिले में पाए जाने वाले टीवी मरीज, पिछले 3 वर्षों में जिले में निकले टीवी मरीजों के सभी परिवार के सदस्य, धूम्रपान करने वाले सभी सदस्य, ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई 18 से कम है,एचआईवी पेशेंट और डायबिटिक पेशेंट की जांच करेंगे। यदि इनमें में से किसी को टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके खाखर की जांच स्वास्थ्य केन्द्रो पर की जावेगी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिवसीय नि-क्षय शिविर 24 मार्च 2025 तक चलेगा। आज आयोजित कैंप में मौजूद कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अली असगर गौहर ने किया।