खरगोन। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र इन्दौर एवं इंडो जर्मन टूल रूम इंदौर के सहयोग से जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत डिप्लोमा प्रथम वर्ष के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के 150 विद्यार्थियों ने 15 दिवस की ट्रेनिंग पूर्ण की। ट्रेनिंग बेसिक कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर विषय पर प्रदान की गई। इंडो जर्मन टूल रूम इन्दौर के आई.टी. ट्रेनर कपिल जैन ने 15 दिवसीय ट्रेनिंग के समापन अवसर पर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। संस्था प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने विद्यार्थियों के लिए भविष्य में आयोजित की जाने वाली रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से बताया।
को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनीष देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र इन्दौर एवं इंडो जर्मन टूल रूम इंदौर के सहयोग से संस्था में आयोजित यह 15 दिवसीय कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा है। आगे भविष्य में भी इसी प्रकार की ट्रेनिंग संस्था में आयोजित की जाएगी। जो उनके करियर में अहम भूमिका निभाएगी। प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं अतिथियों ने समापन अवसर पर ट्रेनिंग पूर्ण करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्था की ओर से पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नितिन नामदेव द्वारा किया गया।
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में उन्हें शुभकामनाए प्रेषित करते हुए कहा कि आज के परिवर्तनशील दौर में औद्योगिक ईकाईयों एवं शासकीय उपक्रमों में उन्नत एवं आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इन प्रशिक्षणों में प्राथमिकता से हिस्सा लेना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को इस अवसर पर मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूॅ।