खरगोन। मध्य प्रदेश शासन द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा इंदौर संभाग की 10 इकाईयों का भूमि पूजन एवं 02 इकाईयों का लोकार्पण किया गया एवं मध्यप्रदेश में कुल 83 इकाईयों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया गया उनके द्वारा 2717 करोड़ का निवेश एवं 5832 रोजगार के अवसर प्रस्तावित किये गये हैं।
इन इकाइयों के भूमि पूजन हेतु स्थानीय कार्यक्रम फूड प्रोसेसिंग पार्क, निगरानी जिला खरगोन में आयोजित किया गया जहां अनुबाई भारतसिंह तंवर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष खरगोन के द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम में खरगोन जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं एम.पी. आई.डी.सी. के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ अन्य पदाधिकारी के साथ उपस्थित थे।
राजेश राठौड़ कार्यकारी एमपीआईडीसी ने पधारे हुए समस्त उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए सदन को एमपीआईडीसी के कार्यों एवं मध्य प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन की पाँतिती ने अवगत कराया।
कर्मवीर शर्मा कलेक्टर खरगोन द्वारा निमरानी में उद्योग स्थापित करने हेतु उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया और अवगत कराया कि निमरानी में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि की कमी नहीं होने देंगे और प्रस्तावित इंदौर मनमाड़ रेलवे लाइन का लाभ उद्योगपतियों को निश्चित मिलेगा साथ ही खरगोन जिले में स्थित विभिन्न कॉलेजों एवं आईटीजाई के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मचारी कंपनियों की उपलब्ध हो सकेंगे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फूड प्रोसेसिंग एवं टेक्सटाइल इंडस्ट्री हेतु क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उपयोग करने हेतु उद्योगपतियों को आमंत्रित किया।
रविंद्र कुमार डायरेक्टर मैक्स बेवरेजेस द्वारा मध्य प्रदेश के सुगम नेट अलॉटमेंट प्रोसीजर और मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति एवं लाइसेंग प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के औद्योगिक परिर्वत की तारीफ की एवं किस प्रकार मध्य प्रदेश में उन्हें नेट प्राप्त करने में एमपीआईडीसी के पदाधिकारी ने मदद की उस सदन को अवगत कराया।
अनुबाई के द्वारा सभी उद्योगपतियों को धन्यवाद दिया और क्षेत्र में उद्योग लगाने में आने बाली किसी भी प्रकार की समस्या में सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने आशीर्वाद दिया। क्षेत्र में मां नर्मदा की वृषा में सभी उद्योग पाने पूजेंगे एवं स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खरगोन के निमरानी में स्थापित होने बाली इकाईयों के प्रतिनिधियों को बधाई दी एवं वर्चुअल जुड़कर उनसे संवाद किया। कार्यक्रम में निम्न इकाईयों का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।