शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 08 दिसम्बर 2024 शाजापुर जिले के भ्रमण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगाए गए अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफना ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर दिये। कलेक्टर बाफना ने वीआईपी के लिए लगने वाले वाहनों का बारीकी से निरीक्षण करने, सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने, बनाए गए सेक्टर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, रंगोली बनाने, ग्रीनहाउस की व्यवस्थाएं सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
विधायक अरूण भीमावद के साथ कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत संतोष टैगोर, आशीष नागर, किरण सिंह ठाकुर, उमेश टेलर सहित अन्य शासकीय अधिकारी व नगरपालिका के पार्षदगण आदि मौजूद थे।