इंदौर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ रविवार सुबह 56 दुकान पर पहुंचे और पोहे-जलेबी का लुत्फ उठाया। इस दौरान वहां फैंस का हुजूम लग गया और दिलजीत ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
बता दें कि कल शाम को दिलजीत दोसांझ इंदौर पहुंचे थे. आज शाम सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर उनका कंसर्ट होना है, जिसमें हजारों फैंस शामिल होंगे. वहीं कंसर्ट को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ भारत में ‘दिल-लुमिनाती टूर’ कर रहे हैं. इसी का एक शो इंदौर में आयोजित हो रहा है।
इधर, कंसर्ट टैक्स विभाग की निगरानी में आ गई है. जीएसटी विभाग ने आयोजकों को पत्र लिखकर इस इवेंट से जुड़ी टिकट बिक्री और टैक्स की डिटेल्स मांगी है। विभाग ने पत्र के जरिए आयोजकों से कुल कितने टिकट बिके हैं, उनकी कीमत क्या है और टैक्स के रूप में अब तक कितनी राशि जमा की गई है, यह जानकारी मांगी है।