भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को बैक-टू-बैक बैठक करेंगे. सीएम सुबह 10 बजे पल्स पोलियो अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन करेंगे। 10.15 बजे ‘जनकल्याण पर्व’ की तैयारी की समीक्षा करेंगे. सरकार के 1 साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ‘जनकल्याण पर्व’ मनाया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन 11.30 बजे कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में पुलिस तमाम आला अधिकारी शामिल होंगे. इसके बाद सीएम 1ः 35 बजे शाजापुर के लिए रवाना होंगे। जहां डॉ. मोहन यादव करोड़ों रुपए की विकास कार्यों की सौगात देंगे।
यानी निर्माणकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन, अलग-अलग योजनाओं हितग्राहियों को राशि का वितरण करेंग।. इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री जाएंगे। वो शाम 4.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे।