बड़वानी। बाइक चालकों के सिर पर बढ़ा सुरक्षा का पहरा, एसपी जगदीश डावर के आतिथ्य में हुआ निःशुल्क हेलेमेट का वितरण’ मोबाईल कम्पनी वीवो के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन, दस्तावेज पूर्ण रखने वाले 250 चालकों को मिला लाभ बड़वानी सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान के 20 वें चरण के तहत, आज बड़वानी शहर में जी लियन मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वीवो मोबाइल कंपनी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 250 बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। एवं अब तक मध्य प्रदेश के अलग अलग शहरों में कुल 3800 हेलमेट वितरित किए जा चुके है। यह अभियान हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली सिर की चोटों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और यातायात नियमों के पालन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने कार्यक्रम के दौरान कहारूष्आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं के कारण असमय मृत्यु के मामले बढ़ रहे हैं। हेलमेट न केवल आपके जीवन की सुरक्षा करता है, बल्कि यह आपके परिवार के लिए भी एक सुरक्षा कवच है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।