BREAKING NEWS
NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 11:19 am
KHABAR : जिले के निक्षय मित्र एवं टीबी चैंपियन को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्‍मानित किया, 100 दिवसीय टीबी अभियान नि-क्षय शिविर का शुभारंभ हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चिकित्‍सालय मंदसौर से हुआ। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्‍ता, जिला पंचायत अध्‍यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, कलेक्‍टर अदिति गर्ग, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन मौजूद थे। भारत सरकार द्वारा देश के 347 चयनित जिलों में 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान 07 दिसम्‍बर 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है जो आगामी 24 मार्च 2025 विश्‍व क्षय दिवस तक संचालित किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत जिला मंदसौर को भी सम्मिलित किया गया है। इस दौरान सांसद गुप्‍ता सांसद ने कहा कि जिले मे कार्य कर रहे समस्‍त एनजीओ टीबी मुक्‍त भारत मे जुड़कर कार्य करें । समस्‍त उद्योगो मे कार्यरत श्रमिको के लिए एक दिन उसी फैक्‍टरी मे जाकर स्‍क्रीनिंग की जावे।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष पाटीदार ने कहा कि पंचायत स्‍तर पर समस्‍त जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जाऐगा कि निक्षय मित्र बनकर उपचाररत टीबी मरीजो को फुड बास्‍केट प्रदान किया जाऐ, साथ ही समस्‍त सरपंचों के साथ जिला स्‍तर पर एक विशाल टीबी मुक्‍त कार्यशाला का आयोजन किया जावेगा। विधायक मंदसौर जैन द्वारा अपने उद्बोधन मे कहां गया कि जिस तहर भारत को पोलियों मुक्‍त किया गया है, उसी तरह टीबी को भी समाप्‍त कर टीबी मुक्‍त भारत बनाऐंगे ।

कलेक्‍टर अदिती गर्ग द्वारा कहा कि 100 दिवसीय अभियान के बारे मे संक्षिप्‍त मे बताया गया । जिसमे अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्ति, विगत 5 वर्षाे के टीबी मरीज व उनके सम्‍पर्क व्‍यक्ति, मधुमेह के रोगी, 18.5 के कम बीएमआई वाले, धुम्रपान करने वाले व्‍यक्ति, नशा करने वाले व्‍यक्ति, जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय, रैन बसेरा, आवासीय विद्यालयों, स्लम, उद्योग एवं अस्थायी आवासीय श्रमिकों की टीबी की स्‍क्रीनिंक कर एक्‍स-रे एवं सीबीनॉट जॉंच करवाई जाऐं ।

जिले के निक्षय मित्र एवं टीबी चौंपियन को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । मंच पर उपस्थि‍त समस्‍त जनप्रतिनिधीयों एवं अधिकारियों द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को फुड बास्‍केट प्रदान किया गया  ।टीबी रथ को हरी झण्‍डी दिखाकर टीबी जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जिसके साथ जिला चि‍कित्‍सालय से शहर के प्रमुख मार्गाे से टीबी जागरूकता हेतु रैली निकाली गई । जिसमें जिला चिकित्‍सालय के चिकित्‍सकगण, पैरामेडिकल स्‍टॉफ, अधिकारी/कमर्चारी, शासकीय बीएससी नसिंग कॉलेज की छात्राऐं, श्रीजी नसिंग एवं मेरिकल कॉलेज के छात्र-छात्राऐं, आशा कार्यकर्ता, एनसीसी के छात्र, एवं एनजीओ के सदस्‍यो ने रैली मे भाग लिया ।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE