BREAKING NEWS
नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 11:33 am
KHABAR : कलेक्टर व एसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन पर रोक, 100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने कलेक्टर व एसपी ऑफिस पर परिसर में धरना, प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। दोनों कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में कोई भी सभा, धरना व प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।


कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय परिक्षेत्र व उसके बाहर 100 मीटर के क्षेत्र में कोई भी दल, संगठन, समूह अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन नहीं करेगा। ना ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करेगा।


यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता है तो वह भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध का दोषी माना जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जिला दंडाधिकारी द्वारा उपरोक्त आदेश लोक प्रशांति कायम रखने किसी अप्रिय स्थिति और जन धन की हानि की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से आगामी दो माह तक के लिए जारी किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE