अलीराजपुर। जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तिया ऊईके और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान शनिवार शाम को उदयगढ़ पहुंचे इस दौरान उन्होंने कुल 883 बालक बालिकाओं को साइकिल वितरित की कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने संबोधन में विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ने की बात कही उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी करीब 3 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं उन्हें शासन की योजना अनुसार साइकिल वितरित की जा रही है और शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया वही कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और सभी को पढ़ाई कर अच्छे पदों पर आसीन होने की बात कही वहीं उन्हेंने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में अध्यनरत बालिकाओं को स्कूल पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी होती है उस समस्या का निदान करने की भी बात कही और प्रभारी मंत्री को अवगत कराया जिस पर तत्काल सज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि हम इस समस्या का निदान जल्द ही कर देंगे कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संपत्तियां उईके के साथ कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, कलेक्टर अभय अरविंद बड़ेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एसडीएम अर्थ जैन, सहायक आयुक्त संजय परवल, वीडियो राम सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष मकू परवाल, युवा नेता विशाल रावत, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल चौहान, जनपद अध्यक्ष विद्या नलवाया, मंडल अध्यक्ष राजू मुवेल।