BREAKING NEWS
नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 1:35 pm
KHABAR : बीजेपी विधायक ने गौरव नगर के पदाधिकारियों को कराया पदभार ग्रहण, जल्द खुलेगा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कोलार रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की गौरव नगर कॉलोनी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गौरव नगर प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया समेत सभी पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया।


इसके साथ ही सचिव उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार राय, सदस्यगण दीपनारायण लोधी, श्रीराम शर्मा, नीलम राय, रजनी बागड़े, संतोष रामटेक, संजय द्विवेदी, संजय नामदेव को भी पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड- 81 की पार्षद बबिता डोंगरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोहर मीणा उपस्थित हुए।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने गौरव नगर को सही मायने में गौरव नगर के रूप में विकसित करने की बात की। उन्होंने जल्द से जल्द प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उपलब्ध कराने की पहल करने का भी भरोसा दिलाया। आयोजन में एमएस सेंगर, राहुल राय, संदीप शर्मा, ओपी पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमलता वर्मा, सलोनी पाटिल, संगीता मालाकार, संगीतमणि त्रिपाठी समेत सैकड़ों की संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE