नीमच। दिसंबर माह की शुरुआत से ही ठंड तेवर दिखाने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खास तौर से सुबह और रात के तापमान में काफी कमी देखी जा रही हैं। ऐसे मौसम में खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों के लिए रात गुजारना काफी कठिन हो रहा है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कोई अलाव तो कोई गर्म कपड़ों से बचाव करने में लगा है।
खुले आसमान के नीचे अपना जीवन बिताने वाले बेघर, बेसहारा, गरीब, जरूरतमंदों असहाय बुजुर्गों के लिए शनिवार को कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के द्वारा प्रदत्त कंबल मनासा एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी विमलेश उईके और तहसीलदार बीके मकवाना ने वितरती किये। तीनो अधिकारी शनिवार देर रात को मनासा नगर के रामतलाई, रामपुरा नाका, चौधरी कॉलोनी, पार्थ रेजिडेंस, जोगणिया माता बस्ती सहित अन्य इलाको का भ्रमण कर कम्बलों का वितरण किया।
वही अभियान को लेकर मनासा एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि यह सेवा कार्य शहर भर के जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्वेश्य से किया गया है। कंबल वितरण का अभियान आगे भी जहर रहेगा। ताकि सभी बेघर बेसहारा खुले आसमान के नीचे रात गुजरने वाले जरूरतमंदों को ठंड से निजात मिले और सुकून की नींद ले सके।