भोपाल। राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है. जहां कुत्ते ने एक व्यापारी पर हमला कर दिया। जब उसने अपने बचान करते उन पर पत्थर मारा तो डॉग लवर्स ने व्यापारी से मारपीट की। इधर, नगर निगम कुत्ते लाकर दूसरे इलाकों में छोड़ रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बता दें कि व्यापारी पर हमले की घटना गोविंदपुरा इलाके की है। दरअसल, व्यापारी कृष्ण रंजन शर्मा शनिवार को बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी पांच कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर मारे। जिसे देकर मौके पर 2 डॉग लवर्स पहुंचे और व्यापारी से मारपीट करने लगे। जो कि सीसीटीवी में कैद हो गई. इधर, पीड़ित की शिकायत पर दोनों डॉग लवर्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं कुत्ते लाकर छोड़ने का मामला हाथीखाना इलाके का है। जहां नगर निगम की गाड़ी दूसरे इलाके से कुत्ते लाकर छोड़ रही है. ऐसे में वहां के स्थानीय लोग परेशान हैं. निगम की गाड़ी ने कुत्ते उतारने का एक सीसीटीवी सामने आया है. 7 मिनट के इस फुटेज में ट्रक से 9 से अधिक कुत्तों को उतारा गया। लोगों का यह भी कहना है कि निगम लगातार इलाके में आवारा कुत्तों को छोड़ रही है।