इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने 26 लाख रुपए विदेशी मुद्रा (फॉरेन करेंसी) के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। इंदौर से शारजाह जाने से पहले व्यक्ति पकड़ा गया। कस्टम विभाग की टीम यात्री से पूछताछ में जुटी है। यात्री की बैग की जांच में छिपे हुए विदेशी करेंसी में डॉलर और यूरो मिले है।
दरअसल सीआईएसएफ के जवानों द्वारा सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सीमा शुल्क विभाग द्वारा भी पूरे मामले में जांच की जा रही है। अमेरिकी डॉलर, न्यूजीलैंड डॉलर, पाउंड और रियल सहित यूरो जब्त किए गए। आरोपी विदेशी मुद्रा को लेकर किसी भी तरह के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।