BREAKING NEWS
NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 3:20 pm
KHABAR : पृथ्वीपुर तहसील में पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने बच्चों को पिलाईं श्दो बूंद जिंदगी की, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले की पृथ्वीपुर तहसील में पोलियो उन्मूलन के लिए आज एक अहम कदम उठाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।


पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान बच्चों के जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बता दे कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी से अपील की हैं कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं।


इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों, स्वास्थ्यकर्मियों, और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ष्दो बूँद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरारष् जैसे नारों के साथ यह संदेश दिया गया कि हर बच्चे तक इस दवा की पहुँच सुनिश्चित होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत क्षेत्र के हर गांव और हर मोहल्ले तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे इस पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा नेता भूपेंद्र अग्रवाल कांग्रेस नेता संजय कसगर मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE