नीमच। शहर के वीरेंद्र कुमार सखलेचा कॉलेज परिसर में आउटसोर्स कर्मचारियों के सुपरवाइजर अजय परमार के खिलाफ शिकायत का प्रकरण संज्ञान में आते ही कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने त्वरित करवाई करते हुए संबंधित आउटसोर्स कंपनी हाइट्स को प्रकरण की जानकारी दी तथा जांच समिति गठन कर निष्पक्षता से जांच करने हेतु पत्र लिखा। जिस पर कंपनी द्वारा उक्त सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित किया जा चुका है। कंपनी द्वारा जांच कमिटी बनाकर कार्यवाही भी शुरू कर दी है। कंपनी पूरे प्रकरण के निष्पक्ष जांच हेतु, उक्त सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित कर चुकी है।