BREAKING NEWS
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 6:00 pm
KHABAR : विधायक परिहार एवं जिप अध्यक्ष चौहान ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक, पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान जिला चिकित्सालय स्थित पोलियो बूथ पर अपने हाथों से बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर, पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि सभी शासकीय अस्पतालों में सरकार ने विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा एवं बचाव के लिए टीकों की व्यवस्था की है। जिले को पोलियो मुक्त रखना है, तो बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाना जरूरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि पोलियो खुराक पीने से एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, यदि एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा तो चक्र टूटा। 
पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ,सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया, ,बीएमओ उपस्थित थे। 
पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अटल बिहारी बाजपेयी नगर स्थित पोलियो बूथ का निरीक्षण कर बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया।  उन्‍होने बस्‍ती वासियों से उनकी समस्‍याओं के संबंध में चर्चा भी की। 
उल्लेखनीय है, कि नीमच जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस रविवार 8 दिसम्‍बर को 0 से 5 वर्ष तक के एक लाख छह हजार बच्चों को 802पोलियो बूथों पर पल्स पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 16 हजार 04  कर्मचारियों को वैक्सीनेटर नियुक्त किया गया है। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 107 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिले में 21 ट्रांजिट बूथ एवं 18 मोबाइल टीमें भी लगाई गई है। प्रथम दिन रविवार को पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है वहीं 9 और 10 दिसम्‍बर  को टीकाकरण दल के कर्मचारी घर-घर जाकर पोलियो खुराक पीने से शेष रहे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलवाएंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE