चित्तौड़गढ़। दीपदान एवं भजन संध्या में निधिपति सिंघानिया सहित परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रमों के तहत दीपदान एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध गायक कलाकार उमा लहरी के कार्यक्रम में शामिल हुई अम्मा जी सुशीला सिंघानिया, निधिपति सिंघानिया, जे.के. सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं सह प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार सहित उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, उपखंड अधिकारी का स्वागत यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने किया।
राधा रानी और बाबा श्याम के भजनों पर झूम रहे हैं भक्तजन। भजन संध्या का आनंद ले रहे हैं जे.के. सीमेंट समूह के वरिष्ठ अधिकारी यतेंद्र गुप्ता,अनुज खंडेलवाल, मनीष तोषनीवाल, प्रभाकर मिश्रा, राजेश सोनी, अजय गर्ग, यतेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित हैं ।