चीताखेड़ा। भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच द्वारा प्रांतीय आव्हान पर नीमच क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को टोली के साथ श्रमिकों से संपर्क अभियान के दौरान आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह जी परिहार से उनके निवास पर पहुंच कर, उनसे मुलाकात कर उन्हें भारतीय मजदूर संघ के द्वारा पूरे देश में अपने स्थापना के 70वर्षों पूरे करने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे श्रमिक संपर्क अभियान की जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा ने इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ ने विधायक निवास पर भारतीय मजदूर संघ अमर रहे, कौन बनता हिन्दुस्तान भारत का मजदूर किसान जैसे लोकप्रिय नारे से गुंजायमान किया गया जिस पर विधायक जी ने भी कार्यकर्ताओं के नारे लगा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया वही भारतीय मजदूर संघ के इस अभियान पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी इस श्रमिक संपर्क अभियान में अपनी सहभागिता की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला अध्यक्ष नितिन साहू, जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा, बिजली कर्मचारी महासंघ के राजेंद्र कुमार जैन, दिनेश शर्मा,भा.म.स. के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवल, सौरभ चौहान, राजमल व्यास पूर्व भा.म.स. जिलाअध्यक्ष मनीष नागदा,जगदीश बागड़ी, प्रशांत कुशवाह ,जिला सहकारी बैंक के अरुण कुमार चौहान , पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।