रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 08 दिसम्बर, 2024 सांसद इंदौर शंकर लालवानी एवं सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया द्वारा नवनिर्मित तीन लिफ्टों का शुभारंभ किया गया। इस लिफ्ट का निर्माण लगभग 2 करोड़ की लागत से किया गया है तथा प्रत्येक लिफ्ट में 20 व्यक्तियों को ढोने की क्षमता है।
लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध हो जाने से जहॉं वरिष्ठ एवं बीमार यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने दृ जाने में सुविधा होगी वहीं आम यात्रियों को भी भारी सामान लेकर आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री रजनीश कुमार सहित वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (उत्तर), वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर पावर , वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूसरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।